Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमत में आया कितना बदलाव? जानिए आज का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार सुबह 24 कैरट सोने का दाम 48472 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, चांदी की कीमत में भी मामूली बदलाव आया. चांदी का दाम 72, 332 रुपये प्रति किलो रहा.

Advertisement
10 gram gold and 1 kg silver price today in india 19th May: सोना-चांदी के भाव 10 gram gold and 1 kg silver price today in india 19th May: सोना-चांदी के भाव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2021,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST
  • सोने की कीमतों में मामूली उछाल
  • चांदी के दामों में आई गिरावट

Gold and Silver Rate in India Today: भारतीय बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिला. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, देश में आज (19 मई) सुबह 24 कैरट सोने का दाम 48472.00 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 22 कैरेट गोल्ट का रेट 44400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा, 999 सिल्वर का रेट 72,332 रुपये प्रति किलो है. 

Advertisement

बुधवार शाम 5 बजे 24 कैरेट सोना की कीमत 48,177 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव घटकर 71,100 रुपये प्रति किलो हो गया. बता दें कि मंगलवार शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 48419 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 73168 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.

* India Bullion And Jewellers Association

चांदी के दाम में भी बदलाव

देश में बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक बुधवार सुबह 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72,332 रुपये प्रति किलो है. बता दें कि मंगलवार शाम सिल्वर का रेट 73168 रुपये था. 

ज्वेलरी के लिए क्या है खुदरा रेट 

ibja द्वारा जारी इन रेट्स में जीएसटी शामिल नहीं है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट और आपके शहर के भाव में कुछ अंतर आ सकता है.

Advertisement

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में आया था उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने का भाव 333 रुपये बढ़कर 47,833 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचा था. जबकि चांदी उछाल के साथ 73,168  रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को चांदी 71,101 रुपये रही थी.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co वेबसाइट देख सकते हैं.

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता.असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement