चांदी के दाम धड़ाम, 22 कैरेट सोना भी 1 लाख 40 हजार से कम, चेक करें आज का रेट

Today Gold-Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है. आइए जानें आज क्या है सोना और चांदी का रेट.

Advertisement
 सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फाइल फोटो- AFP) सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फाइल फोटो- AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार), 17 फरवरी 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 151195 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ 234380 रुपये किलो तक आ गई है.

Advertisement

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 17 फरवरी को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 150590 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138495 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड सबसे अच्छा माना जाता है.

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता सोमवार शाम का भाव मंगलवार सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 154098 151195  2903 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 153481 150590  2891 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  141154 138495  2659 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 115574 113396  2178 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 90147 88449  1698 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      240947

234380

Advertisement
 6567 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं और केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement