सोना-चांदी आज से होगा महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में किया तगड़ा इजाफा

पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद अब केंद्र सरकार ने सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
पीएम मोदी की अपील के बाद सोने पर बढ़ा आयात शुल्क (Photo: ITG) पीएम मोदी की अपील के बाद सोने पर बढ़ा आयात शुल्क (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी. पीएम मोदी ने 24 घंटे के भीतर अपनी इस अपील को दोहराया भी था. अब मोदी सरकार इसे लेकर एक्शन मोड में आ गई है. सरकार ने सोने के साथ ही चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है. सरकार के इस कदम से अब सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा होगा.

Advertisement

सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर सरकार ने अब 15% कर दिया है. सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी लगाई है. इस पर 5 प्रतिशत सेस लगाया है. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस मिलाकर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है. 

इससे संबंधित आदेश सरकार की ओर से जारी कर दिया गया है. मोदी सरकार के इस कदम को सोने का आयात कम करने, गिरते रुपये को संभालने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है.  कस्टम ड्यूटी में इस इजाफे से भारत में सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं की मांग पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने फिर कहा- 'सोना मत खरीदो', तो चांदी मचाने लगी गदर

Advertisement

भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ताओं में से एक है. हालांकि, अधिकारियों ने सरकार के इस कदम पर चिंता जताते हुए कहा है कि कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से कीमती धातुओं की स्मगलिंग बढ़ सकती है. अधिकारियों का तर्क है कि साल 2024 के बदा से स्मगलिंग के मामलों में कमी आई थी. गौरतलब है कि भारत सरकार ने साल 2024 के बजट में सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी में बड़ी कटौती की थी.

यह भी पढ़ें: '1 साल तक सोना न खरीदें', गोल्ड की जगह अब ये सस्ती चीज खरीदने लगे लोग

भारत सरकार ने तब सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया था. सरकार के इस कदम के बाद सोना-चांदी के आयात में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला था. अब ताजा फैसले के बाद कस्टम ड्यूटी फिर से 2024 के बजट से पहले वाले स्तर पर पहुंच गया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement