सोना-चांदी के भाव में गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड अब भी 1 लाख 50 हजार के पार, देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, को भारतीय सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अभी भी 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 37 हजार के पार (फाइल फोटो- PTI) 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 37 हजार के पार (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

Today Gold-Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में 11 मई को सोना-चांदी की कीमतों में फिर मामूली गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार खुलने के साथ 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, चांदी का भाव अब भी 2 लाख 55 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक ही है.

Advertisement

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है.

बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी नहीं किए जाते हैं. आइए देखते हैं बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार 8 मई की शाम की तुलना में आज क्या सस्ता हुआ सोना और चांदी.

11 May 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

  शुद्धता शुक्रवार, 8 मई शाम का भाव सोमवार, 11 मई सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 151078 150277  801 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 150473 149677  796 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  138387 137654  733 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 113309 112708  601 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 88381 87912  469 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      255600

255300

Advertisement
  300 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 8 मई को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 151140
  • शाम का रेट-  151078

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  138444
  • शाम का रेट-  138387

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement