Gold-Silver Price Today: सोने का भाव 51 हजार के पार तो चांदी की कीमत में भी उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

Sone-Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी के दाम आज, 9 नवंबर की सुबह बढ़ गए हैं. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 51502 हो गई है जबकि, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 61 हजार के पार जा पहुंचा है. आइये जानते हैं सोने-चांदी की लेटेस्ट कीमतें.

Advertisement
Gold-Silver Price Today Gold-Silver Price Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 9 नवंबर की सुबह सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना उछाल के साथ 51 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम भी अब 61 हजार के पार जा पहुंचे हैं. आइये जानते हैं, क्या है सोने-चांदी का आज का भाव.

Advertisement

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 9 नवंबर को सुबह के वक्त 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना बढ़कर 51502 हो गया है. 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 51296 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना आज 47176 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 38627 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 30129 रुपये का हो गया है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 61389 रुपये की हो गई है.

सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव? 
सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिलता है. सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज (बुधवार) सुबह 544 रुपये महंगा हुआ है. 995 प्योरिटी वाला सोना 542 रुपये, 916 प्योरिटी वाला सोना 498 और 750 प्योरिटी वाला सोना 408 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 319 रुपये महंगा हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 1144 रुपये महंगी हो गई है. बता दें कि  ibjarates.com पर जारी किए गए रेट्स में मैकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं होता है.

Advertisement
  शुद्धता बुधवार सुबह के दाम बुधवार शाम के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 51502  51514
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 51296  51308
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 47176  47187
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 38627  38636
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 30129  30136
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 61389  61550

24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क? 
24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव 
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement