Gold Price Today: सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62707 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह कम होकर 62661 रुपये पर पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी सस्ता हुआ है.

Advertisement
Gold Price Today Gold Price Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 16 जनवरी 2024 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआआ है. सस्ता होकर सोना 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 62661 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71714 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62707 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह कम होकर 62661 रुपये पर पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी सस्ता हुआ है.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62410 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 57398 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46996 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 36657 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी?

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     62707 62661 46 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      62456 62410 46 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      57439 57398 41 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      47030 46996 34 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      36683 36657 26 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      72140 71714 426 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

Gold-Silver Price

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement