इस बैंक के CEO हुए गिरफ्तार... शेयर बाजार में लिस्‍ट है कंपनी, मंडे को दिखेगा असर

जीएसटी को लेकर स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के सीईओ को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच, शुक्रवार को इस बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. इस कंपनी के शेयर 7 फीसदी से ज्‍यादा गिर गए और अब निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी हुई है.

Advertisement
फिनो पेमेंट्स बैंक (Photo: File/ ITG) फिनो पेमेंट्स बैंक (Photo: File/ ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

जीएसटी विवाद को लेकर स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी की खबर आने से पहले ही शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली. अब सोमवार को निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहने वाली है. 

दरअसल,  टैक्स अधिकारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में फिनो पेमेंट्स बैंक के MD और CEO ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है. बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सीईओ की गिरफ्तारी के बाद एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर  (CFO) केतन मर्चेंट को संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया, ताकि बैंक का संचालन सही तरीके से चल सके.

Advertisement

बैंक के जीएसटी अनुपालन से नहीं कोई संबंध
बैंक ने बताया कि उसके सीईओ को CGST और SGST अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(a) और 132(1)(i) के प्रावधानों के तहत अरेस्‍ट किया गया है. बैंक ने यह भी कहा कि यह जांच बैंक के जीएसटी अनुपालन से संबंधित है, बल्कि इसका संबंध बैंक के व्‍यापारिक साझेदारों से है. 

बैंक पर नहीं होगा कोई असर
फिनो पेमेंट्स बैंक का कहना है कि सभी जरूरी जानकारी देने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है. अभी इसका बैंक पर कोई असर नहीं होने वाला है. इससे जुड़े सभी अपडेट समय-समय पर साझा किए जाएंगे. बैंक ने आगे यह भी साफ तौर पर स्‍पष्‍ट किया कि बैंक का कोई भी अधिकारी इसमें शामिल नहीं था और जांच बैंक के बिजनेस पार्टनर से जुड़ी है. 

Advertisement

बैंक के सीएफओ ने क्‍या कहा? 
फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी केतन मर्चेंट ने एक बयान में कहा कि 27 फरवरी, 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के बाद, हम यह दोहराना चाहेंगे कि बैंक मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस मानकों, सुदृढ़ अनुपालन ढांचे और मजबूत आंतरिक प्रक्रियाओं का पालन करता है. एक विनियमित संस्था के रूप में, हम जीएसटी नियमों सहित सभी लागू कानूनों का पालन करते हैं. यह मामला कुछ व्यावसायिक साझेदारों से संबंधित जीएसटी जांच से जुड़ा है. 

बैंक और इसके प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ऋषि गुप्ता का इन व्यावसायिक साझेदारों के कार्यों से कोई संबंध नहीं है. हमें देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हम चल रही कार्यवाही में अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग करते रहेंगे.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement