अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह बैहतरीन मौका है. Gold का दाम लंबे समय बाद 50,000 के आंकड़े से नीचे आया है. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों (Gold Price) में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोना 478 रुपये की गिरावट के साथ 49,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
बीते कारोबारी दिन बुधावार को कीमती पीली धातु 50,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,689 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (Comodity) तपन पटेल की मानें तो डॉलर (Dollar) की मजबूती और इक्विटी इंडेक्स में तेजी के चलते पिछले सत्र में सोने की कीमतों में बिकवाली देखी गई.
सोने में गिरावट के ये बड़े कारण
पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी (Recession) की आशंका के बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है. लेकिन आम तौर पर ऐसा नहीं होता. मंदी और युद्ध जैसे संकट में सोने की कीमतें बढ़ती ही देखी गई हैं. लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं. अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड (Treasury Yield) बढ़ने और डॉलर के मजबूत (Dollar Rising) होने से सोने में गिरावट आ रही है.
Gold खरीदारों के सुनहरा मौका
सोने में आई गिरावट देश के खरीदारों के लिए एक सुनहरा मौका है. गुरुवार को सोने की वैश्विक कीमतें (Gold Global Prices) कम होकर करीब एक साल के निचले स्तर पर आ गई है. इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. आज सोने का भाव घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन कम होकर 16 महीने में सबसे सस्ता हो गया है.
चांदी 1,265 रुपये सस्ती हुई
सोने के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी में भी जोरदार गिरावट आई है. गुरुवार को चांदी का भाव 1,265 रुपये की कम होकर 54,351 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 55,616 रुपये प्रति किलोग्राम थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 18.42 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी.
aajtak.in