महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने आज देशव्यापी प्रदर्शन किया है. बिहार की राजधानी पटना में भी भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. पटना में महिला मोर्चा ने एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हिस्सा लिया.नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) संशोधन अधिनियम के लोकसभा में गिरने के बाद से ही बीजेपी विपक्ष के खिलाफ हमलावर है.