बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और साथ में कोहरे ने भी आफत शुरू कर दी है. पछुआ हवा की वजह से तापमान गिर रहा है और 23 नवंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना है. कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के कारण रात और सुबह के तापमान में गिरावट आई है. इससे राज्य में ठंड का एहसास होने लगा है. बुधवार को बिहार के कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई.