Bihar Crime: पटना के दुल्हन बाजार में सरेआम युवक को गोलियों से भूना, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

पटना के दुल्हनबाजार थानाक्षेत्र के सदावह गांव में बाइक सवार अपराधियों ने युवक आदित्य कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement
गोली मारकर युवक की हत्या  (Photo: Screengrab) गोली मारकर युवक की हत्या (Photo: Screengrab)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 21 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

राजधानी के पालीगंज अनुमंडल के अंतर्गत दुल्हनबाजार थानाक्षेत्र के सदावह गांव में मंगलवार को सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान विजय सिंह के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदित्य कुमार गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था. तभी तीन बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और उस पर अचानक गोली चला दी. गोली लगते ही आदित्य जमीन पर गिर पड़ा. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजन उसे घायल हालत में अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement

गोली मारकर युवक की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही पटना FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement