'50 सालों तक की बिहार की सेवा, नहीं रुकेगी विकास की रफ्तार', नीतीश पर पहली बार बोले सम्राट

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 50 साल तक बिहार को समय दिया है और अब उनका राज्यसभा जाना लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है जो स्वभाविक भी है लेकिन बिहार का विकास रुकने वाला नहीं है.

Advertisement
सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार की तारीफ (File Photo- PTI) सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार की तारीफ (File Photo- PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 50 वर्षों तक बिहार की राजनीति और विकास को अपना समय दिया है. ऐसे में अगर वह राज्यसभा जाते हैं तो यह लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन राज्य के विकास की गति प्रभावित नहीं होगी.

Advertisement

नहीं रुकेगा बिहार का विकास: सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने यह बात पटना में औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के एक कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को जो समर्थन दिया है, उसके लिए वह जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि बिहार में विकास की रफ्तार जारी रहेगी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि अगले पांच सालों में बिहार में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाए. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार आगे भी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा.

ममता बनर्जी पर सम्राट चौधरी ने बोला हमला

इस दौरान सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला. पश्चिम बंगाल में आदिवासी समाज के संथाल समाज के एक कार्यक्रम के आयोजन स्थल को बदले जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति महोदया से भी ज्यादा एक आदिवासी बहन का अपमान किया है.

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार आदिवासी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता जल्द ही इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीनों में बंगाल की जनता ममता बनर्जी को यह बता देगी कि आदिवासी समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और जनता ही सही समय पर सही फैसला करती है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के फैसले से ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement