'नीतीश कुमार अगर मोदी के पांव छू सकते हैं, तो लालू यादव के भी...' दरभंगा में बोले पप्पू यादव

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव जीत गए हैं.पप्पू यादव ने कांटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के संतोष कुमार 16 हजार वोट से अधिक के अंतर से हरा दिया. शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने नरेंद्र मोदी की बनने वाली नई सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, बल्कि एक साल में ही गिर जाएगी.

Advertisement
निर्दलीय नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव. निर्दलीय नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव.

प्रह्लाद कुमार

  • दरभंगा,
  • 07 जून 2024,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

बिहार के दरभंगा में नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार अगर मोदी जी के पांव छू सकते हैं, तो नीतीश कुमार को लालू यादव के भी पांव छूने चाहिए. साथ ही नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि नई सरकार मोदी की नहीं बल्कि NDA की सरकार होगी.

Advertisement

शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे पूर्णिया से निर्दलीय नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर बड़ा तंज किया. वहीं, नरेंद्र मोदी की बनने वाली नई सरकार पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, बल्कि एक साल में ही गिर जाएगी. नई सरकार में किसी तरह के नफरत, हिन्दू-मुसलमान वाली बात न हो. बल्कि गांव, घर, शिक्षा और रोजगार की बात हो.

ये भी पढ़ें- 

'नितीश कुमार को सभी बड़े के पांव छूने चाहिए'

पप्पू यादव ने आगे कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी लगभग एक ही उम्र के हैं. वे अगर मोदी जी के पांव छू सकते हैं, तो नितीश कुमार को सभी बड़े के पांव छूने चाहिए. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने संसदीय छेत्र पूर्णिया को तीन माह में भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. अगर पूर्णिया में भ्रष्टाचार खत्म नहीं  कर पाए, तो खुद सांसद के पद से भी इस्तीफा दे देंगे.

Advertisement
लोगों को मिठाई खिलाते पप्पू यादव.

'पप्पू यादव ने JDU के संतोष कुमार को हराया'

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की एक सीट को लेकर खूब चर्चा रही. यह सीट थी पूर्णिया लोकसभा सीट. इस सीट से पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक की ओर से टिकट के दावेदार थे. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की विधायक बीमा भारती को उम्मीदवार बना दिया, तो पप्पू निर्दलीय ही मैदान में कूद पड़े.

पप्पू यादव ने कांटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के संतोष कुमार 16 हजार वोट से अधिक के अंतर से हरा दिया. आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं. 2010 में सूबे की बांका लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद यह पहला मौका है जब बिहार की किसी सीट से कोई निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद पहुंचेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »