पटना में पुलिस की वर्दी पहनकर शराब की तस्करी कर रहा था युवक, भारी मात्रा में शराब जब्त

बिहार की राजधानी पटना में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक मामला सामने आया है. आगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • पटना,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक मामला सामने आया है. आगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि किशन के रूप में हुई है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शराब की तस्करी कर रहा था. उसके पास से एक चार पहिया वाहन भी मिला, जिस पर बिहार पुलिस का स्टीकर चिपका हुआ था. जब अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से 199 लीटर विदेशी शराब (IMFL) और 1105 टेट्रा पैक शराब के बरामद किए गए.

Advertisement

गाड़ी में दो लोग सवार थे
पटना जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आगमकुआं क्षेत्र में एक वाहन से शराब की तस्करी हो रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन को रोका और जांच की. गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था.

पूछताछ के दौरान जब अधिकारियों ने वर्दीधारी व्यक्ति से पहचान पत्र मांगा, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. इसके बाद टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें शराब की बड़ी खेप मिली. इसके तुरंत बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गौरतलब है कि बिहार में 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसके बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय है.

Advertisement

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है कि आरोपी रवि किशन कहां से शराब ला रहा था और इसे किन जगहों पर सप्लाई करने वाला था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसमें कोई असली पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »