इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लड़की से कहने लगा- शादी करो, वर्ना फोटो वायरल कर देंगे, फिर मंडप से हुई दूल्हे की गिरफ्तारी

कटिहार में एक इंस्टाग्राम लव स्टोरी में ऐसा ट्विस्ट आया कि लोग हैरान रह गए. चैटिंग से शुरू हुआ रिश्ता, भरोसे में बदली नजदीकियां और फिर ब्लैकमेल की धमकियां... आखिरकार बारात सजकर दरवाजे तक पहुंची, लेकिन सात फेरे लेने से पहले ही शेरवानी पहने दूल्हा पुलिस की गाड़ी में बैठा नजर आया. सोशल मीडिया वाला यह प्यार थाने के दरवाजे पर आकर खत्म हो गया.

Advertisement
शेरवानी में दूल्हे को पुलिस ने किया अरेस्ट. (Photo: ITG) शेरवानी में दूल्हे को पुलिस ने किया अरेस्ट. (Photo: ITG)

बिपुल राहुल

  • कटिहार,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

वैलेंटाइन वीक में जहां लोग प्यार की बातें कर रहे थे, वहीं बिहार के कटिहार से ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सोशल मीडिया वाले प्यार का सच सामने ला दिया. इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ रिश्ता, फोन कॉल्स से नजदीकी, फिर निजी तस्वीरों और वीडियो शेयरिंग तक बातें पहुंच गईं. इस कहानी का अंत हुआ पुलिस थाने में, जब शेरवानी पहने दूल्हे को गिरफ्तार कर सलाखों में पहुंचा दिया गया.

Advertisement

कहानी करीब एक साल पहले शुरू हुई. मनिहारी इलाके की रहने वाली एक युवती की पहचान इंस्टाग्राम पर निकेश कुमार झा नाम के युवक से हुई. निकेश बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है और कभी-कभी कटिहार में अपने रिश्तेदारों के यहां भी आता-जाता था. सोशल मीडिया की चैटिंग धीरे-धीरे लंबी फोन कॉल्स में बदली और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं.

इसी दौरान भरोसे के रिश्ते में निजी तस्वीरों और वीडियो की शेयरिंग होने लगी. युवती को अंदाजा नहीं था कि यही भरोसा आगे चलकर उसके लिए सबसे बड़ा डर बन जाएगा. आरोप है कि कुछ महीनों बाद निकेश ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब युवती और उसके परिवार ने शादी से इंकार किया, तो उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: 5 माह की गर्भवती प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से रचा रहा था शादी, मंडप से दूल्हा गिरफ्तार

Advertisement

डर और सामाजिक बदनामी की वजह से युवती ने शुरुआत में चुप्पी साध ली. परिवार पर भी दबाव बनाया गया. लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने शादी के लिए हामी भर दी. शादी की तैयारियां हो गईं. निकेश बारात लेकर कटिहार पहुंच गया.

शेरवानी पहने निकेश दूल्हे के रूप में सजा-धजा था. बाराती डीजे पर डांस की तैयारी में थे. लेकिन इसी बीच कहानी ने अचानक मोड़ ले लिया. युवती ने साहस जुटाया और नगर थाना पहुंचकर आपबीती लिखित आवेदन के जरिए पुलिस को बता दी. उसने साफ कहा कि उस पर ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'मुझे बस उससे छुटकारा मिल जाए, चाहे जो सजा दे दो...' सास-दामाद के 10 महीने की लव स्टोरी का दर्द राहुल से सुनिए

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी की तैयारी के बीच से ही शेरवानी पहने दूल्हे को हिरासत में ले लिया. देखते ही देखते बारात की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं. निकेश को थाने ले जाया गया.

इस मामले में एएसपी अभिजीत कुमार सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी.

Advertisement

थाने में युवती ने कैमरे के सामने पूरी कहानी बताई और सख्त कार्रवाई की मांग की. उसने कहा कि भरोसे का फायदा उठाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. वहीं, बारात में शामिल कुछ लोगों ने भी माना कि यदि आरोप सही हैं तो लड़के ने गलत किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement