बिहार के बेतिया से एक साथ गायब हो गईं पांच लड़कियां, इलाके में हड़कंप

बिहार के बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से एक साथ पांच लड़कियां अचानक लापता हो गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सभी लड़कियां घर से साथ निकली थीं और वापस नहीं लौटीं. पुलिस गांव से बाहर जाने वाले रास्तों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. रेल पुलिस की मदद भी ली जा रही है.

Advertisement
पुलिस लापता लड़कियों की तलाश में जुट गई है. (Photo: Representational) पुलिस लापता लड़कियों की तलाश में जुट गई है. (Photo: Representational)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से एक साथ पांच लड़कियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. परिजनों के बयान के आधार पर कुमारबाग थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सभी लड़कियां लखौरा गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं, जो एक साथ घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं.

Advertisement

पुलिस लापता लड़कियों की तलाश में जुटी
पुलिस लापता लड़कियों की तलाश में गांव से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही आसपास के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

ट्रेन से जाने की आशंका
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस से भी सहयोग लिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि लड़कियां ट्रेन के माध्यम से कहीं बाहर गई हों, इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही लड़कियों के संबंध में ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है. वहीं गांव में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement