बिहार: रेवेन्यू अधिकारियों को मिला CM सम्राट चौधरी का आश्वासन, हड़ताल हुई खत्म

बिहार में लंबे वक्त से जारी राजस्व अधिकारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले आश्वासन के बाद बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने अपना विरोध वापस लेने का फैसला लिया है.

Advertisement
सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं. (File Photo: ITG) सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं. (File Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने राज्य में लंबे अरसे से चली आ रही सीओ यानी अंचल अधिकारियों (CO) की हड़ताल को खत्म करने का औपचारिक फैसला किया है. राज्य के CO अपनी तमाम मांगों को लेकर बीते 9 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. इस गतिरोध को तोड़ने में दो प्रमुख वजहों ने बड़ी भूमिका निभाई है. 

पहली वजह- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों की मांगों के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है. दूसरी वजह- भूमि राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का तबादला होना.

Advertisement

राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही सीके अनिल को पद से हटाकर उनकी जगह पर जय सिंह को विभाग की कमान सौंपी थी, जिसके बाद महासंघ ने काम पर लौटने का ऐलान किया.

कई दिनों से ठप था कामकाज

बिहार के राजस्व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे, इस वजह से मार्च की शुरुआत से ही जमीनी स्तर पर राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे. अधिकारियों की नाराजगी मुख्य रूप से विभागीय नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर थी. सीके अनिल के हटने और जय सिंह की नियुक्ति को महासंघ ने अपनी मांगों के प्रति सरकार के सकारात्मक कदम के रूप में देखा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement