तेजस्वी को ओवैसी का सपोर्ट? अख्तरूल ईमान से चर्चा के बाद बिहार की सियासत गर्म

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाला चुनाव दिलचस्प मोड़ ले रहा है. सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान और अन्य नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात के पॉज़िटिव परिणाम बताए जा रहे हैं.

Advertisement
सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी ने AIMIM नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा है. (Photo: ITG) सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी ने AIMIM नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा है. (Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 5वीं सीट का गणित बेहद दिलचस्प हो गया है. इस सीट पर एनडीए की ओर से उपेन्द्र कुशवाहा और महागठबंधन की तरफ से अमरेंद्र धारी सिंह मैदान में हैं. पांचवीं सीट के लिए जीत का आंकड़ा 41 वोट है.

मौजूदा स्थिति में एनडीए के पास 38 वोट हैं, यानी तीन वोट कम हैं. वहीं महागठबंधन भी जरूरी आंकड़े से 6 वोट पीछे है. ऐसे में छोटे दलों के विधायक इस चुनाव में निर्णायक भूमिका में आ गए हैं.

Advertisement

बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सबसे अहम भूमिका असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के 5 विधायकों और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक विधायक की मानी जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान और अन्य नेताओं से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव में समर्थन मांगा है.

बताया जा रहा है कि यह बातचीत सकारात्मक रही है. अख्तरुल इमान ने 15 मार्च को पटना में इफ्तार दावत भी रखी है, जिसमें तेजस्वी यादव को आमंत्रित किया गया है. अख्तरुल इमान ने भी तेजस्वी के साथ मुलाकात के बाद संकेत दिया था कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है.

ओवैसी  लेंगे अंतिम फैसला

अख्तरुल इमान का कहना है कि तेजस्वी यादव के साथ हुई बातचीत की जानकारी पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दी जाएगी और अंतिम फैसला वही लेंगे.

Advertisement

अख्तरुल इमान ने कहा  "तेजस्वी के साथ बातचीत काफी पॉजिटिव रही है और अब हम लोग असदुद्दीन ओवैसी साहब से मिलकर उन्हें सब कुछ बताएंगे और फिर जैसा उनका फैसला होगा वैसा किया जाएगा".

सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि बैठक में संभावित ‘GIVE and TAKE’ फॉर्मूले पर बात हुई है.

माना जा रहा है कि अगर AIMIM के 5 विधायक राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार को समर्थन देते हैं तो आगामी बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की ओर से AIMIM को एक सीट दी जा सकती है.

उधर, एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने भी AIMIM नेताओं से संपर्क साधा है. ऐसे में इस चुनाव में AIMIM के विधायक किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

अब सबकी नजर 16 मार्च की वोटिंग पर टिकी है, जब यह साफ होगा कि AIMIM के विधायक एनडीए के साथ जाते हैं या महागठबंधन के साथ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement