'मेरे CM बनने से पहले पार्षद बन गई थी दीपा', बहू को टिकट देने पर आलोचना करने वालों को मांझी ने दिया जवाब

इमामगंज सीट से बहू दीपा को टिकट देने के फैसले का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले ही दीपा जिला पार्षद बन चुकी थी. संतोष सुमन के एमएलसी और मंत्री बनने से पहले से ही वो राजनीति में एक्टिव थी. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कोई मेरे ऊपर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है तो वो उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है.

Advertisement
बहू को टिकट देने पर आलोचना करने वालों को जीतनराम मांझी ने दिया जवाब बहू को टिकट देने पर आलोचना करने वालों को जीतनराम मांझी ने दिया जवाब

aajtak.in

  • पटना,
  • 22 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने जबसे इमामगंज सीट पर अपनी बहू और संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी को टिकट दिया था, उनपर परिवारवाद के आरोप लगाए जा रहे थे. उन्होंने दीपा मांझी को टिकट देने के फैसले का बचाव करते हुए परिवारवाद का आरोप लगाने वालों को विकृत मानसिकता का बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने दीपा और संतोष सुमन की शादी क्यों कराई थी, इसकी वजह भी बताई है.  

Advertisement

बिहार में जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) एनडीए का हिस्सा है. जब मांझी गया से सांसद चुन लिए गए तो उन्होंने अपनी इमामगंज सीट छोड़ दी थी और उस सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपनी बहू दीपा मांझी को उतार दिया है. उनके इस फैसले की आलोचना की जा रही है. इसका जवाब मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिया है. उन्होंने अपनी बहू दीपा मांझी की बाइक पर बैठे हुए एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले ही दीपा मांझी जिला पार्षद बन चुकी थीं. दीपा उनके बेटे संतोष सुमन के एमएलसी और मंत्री बनने से पहले ही राजनीति में सक्रिय हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीपा को सिर्फ जीतनराम मांझी की बहू बताकर उनपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगाया जा सकता है. 

Advertisement

संतोष सुमन से क्यों कराई थी दीपा की शादी? मांझी ने बताया 

मांझी ने बताया कि उन्होंने संतोष सुमन और दीपा की शादी इसलिए कराई थी क्योंकि वह हमारे समाज की पहली लड़की रही जो तमाम सामाजिक ताना-बाना के इतर हमारे गरीब बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगा रही थी. मेरे सीएम बनने से पहले ही दीपा जिला परिषद की सदस्य चुनी जा चुकी थी और संतोष के एमएलसी बनने से पहले वो राजनीति में एक्टिव थी. 

बिहार: जीतन राम मांझी की बहू दीपा लड़ेंगीं उपचुनाव, इमामगंज सीट से बनाई गईं प्रत्याशी

परिवारवाद का आरोप लगाने वाले मानसिक रूप से विकृत: मांझी 

मांझी ने कहा कि जब विपक्ष ने किसी महिला को आगे करके एनडीए गठबंधन को घेरने की कोशिश की तो दीपा ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बावजूद अगर कोई दीपा का नाम लेकर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है तो यह उसकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है. बता दें कि इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement