पंचायत में बुलाकर चाकू से गोदा...बेतिया में आर्केस्ट्रा विवाद ने ली किशोर की जान

बेतिया में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ झगड़ा पंचायत तक पहुंचा और अंत में एक किशोर की जान चली गई. गांव में बुलाई गई पंचायत के दौरान सरेआम चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई.

Advertisement
आर्केस्ट्रा विवाद ने ली किशोर की जान (Photo: itg) आर्केस्ट्रा विवाद ने ली किशोर की जान (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

बिहार में बेतिया के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डमरापुर गांव में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुए विवाद ने एक किशोर की जान ले ली. मृतक की पहचान गांव निवासी झोटील कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव में आई एक बारात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान झोटील कुमार का गांव के ही कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामले को शांत कराने के लिए स्थानीय मुखिया अमरेंद्र यादव और सरपंच द्वारा रामलखनपुर चौक के समीप पंचायत बुलाई गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि पंचायत में शामिल होने के लिए कुछ लोग झोटील कुमार को उसके घर से बुलाकर ले गए. जैसे ही वह पंचायत स्थल पर बाइक से उतरा, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल किशोर को आनन-फानन में ग्रामीणों ने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement