भात खा गई बकरी तो भिड़े दो भाई, जमकर हुई मारपीट, एक की मौत

बिहार के बेतिया में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब बकरी द्वारा भात खा लेने की बात पर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई. इस हिंसक झड़प में एक भाई की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
भात खा गई बकरी तो भिड़े दो भाई, एक की मौत (Photo: itg) भात खा गई बकरी तो भिड़े दो भाई, एक की मौत (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

बिहार में बेतिया जिले के लौरिया प्रखंड में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बकरी द्वारा भात खा लेने की बात पर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. यह घटना लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी पंचायत स्थित व्यासपुर बकुलहिया वार्ड संख्या 6 की है. मृतक की पहचान स्वर्गीय छागुर साह के पुत्र मोतीलाल साह के रूप में हुई है.

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम मोतीलाल साह और उनके भाई मुन्ना साह के बीच घर में बनी भात को बकरी द्वारा खा लेने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

इस घटना में मोतीलाल साह समेत भोला साह, अर्जुन साह, दरोगा साह, झगरु साह, शांति देवी और दुलारी देवी घायल हो गए. सभी घायलों को पहले लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाज के बाद मोतीलाल साह घर लौट आए थे, लेकिन बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को लौरिया पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने मुन्ना साह और उनके तीन पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement