तस्करों का नया तरीका..., ऊपर दूध की थैलियां, अंदर शराब की बोतलें 

बगहा में दूध सप्लाई की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. चेकपोस्ट पर जांच के दौरान ट्रे के नीचे छिपाई गई विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने 35 कार्टन में 302 लीटर से अधिक शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement
बगहा में शराब की तस्करी (Photo: itg) बगहा में शराब की तस्करी (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

बिहार के बगहा में शराब तस्करी का एक अनोखा तरीका सामने आया है, जहां तस्करों ने दूध सप्लाई की आड़ में अवैध कारोबार को अंजाम देने की कोशिश की. मामला उस समय उजागर हुआ, जब रेहुवा चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक तीन पहिया मालवाहक वाहन को रोककर उसकी जांच की. पहली नजर में वाहन में दूध की ट्रे लदी दिख रही थी, लेकिन पुलिस को कुछ शक हुआ.

Advertisement

जैसे ही ट्रे को हटाकर नीचे देखा गया, पूरा खेल सामने आ गया. दूध की ट्रे के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं. तलाशी में कुल 35 कार्टन, यानी करीब 302.4 लीटर शराब बरामद की गई. तस्करों ने इस तरीके से गली-मोहल्लों तक बिना शक के शराब पहुंचाने की योजना बनाई थी.

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान सिवान निवासी व्यास प्रसाद और उत्तर प्रदेश के अमर सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि दोनों ‘मिल्क सप्लाई’ के नाम पर शराब की डिलीवरी करने निकले थे, ताकि किसी को शक न हो.

बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि तस्करों के इस नए तरीके से साफ है कि अवैध कारोबार करने वाले लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन सतर्कता के चलते उनकी योजनाएं नाकाम हो रही हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »