अब करें बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी, आज लॉन्चिंग

करीब 14 साल के बाद बजाज चेतक स्कूटर फिर से सड़कों पर फर्राटे भरने को तैयार है. देश में आज बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगा.

Advertisement
सबसे पहले पुणे में बेचा जाएगा बजाज चेतक स्कूटर  सबसे पहले पुणे में बेचा जाएगा बजाज चेतक स्कूटर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

करीब 14 साल के बाद बजाज चेतक स्कूटर फिर से सड़कों पर फर्राटे भरने को तैयार है. देश में आज बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगा. उम्मीद की जा रही है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की दौड़ में बजाज चेतक की एंट्री से ग्राहक तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनाएंगे, क्योंकि बजाज चेतक के साथ एक विश्वास और भरोसे का नाता है.

Advertisement

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल 16 अक्टूबर को पेश किया गया था. लॉन्चिंग के बाद चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे पहले स्कूटर पुणे में बेचा जाएगा. इसके बाद बेंगलुरु और फिर अन्य शहरों में धीरे-धीरे उपलब्ध होगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी ने बताया कि शुरुआत में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को केटीएम शोरूम से बेचेगी. बजाज का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट- इको और स्‍पोर्ट मोड में मिलेगा. कंपनी इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी जबकि स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा. कितनी होगी कीमत इससे भी पर्दा आज ही उठ जाएगा. एक अनुमान लगाया जा रहा है कि इको वेरिएंट की कीमत 90 हजार रुपये और स्पोर्ट वेरिएंट की कीमत 1.5 लाख रुपये हो सकती है.

6 रंगों में चेतक की वापसी

कस्‍टमर्स के लिए स्कूटर का 6 कलर ऑप्शन उपब्‍लध होगा. इस स्‍कूटर के सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा. इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा जो स्मार्टफोन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलने की भी संभावना है.

Advertisement

बदल गया है बजाज चेतक का लुक

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को बजाज के इलेक्ट्रिक ब्रैंड Urbanite के तहत पेश किया गया है. स्कूटर की सीट पर कंट्रास्ट स्टिचिंग इसे प्रीमियम फील देती है. स्कूटर का ओवरऑल लुक काफी प्रीमियम है. वहीं LED हेडलैम्प और टेल लाइट, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक, स्टेप्ड सीट्स मिल सकता है. नए बजाज चेतक में फिक्स्ड टाइप Li-Ion बैटरी होगी और यह पोर्टेबल नहीं होगी. इसे स्टैंडर्ड 5-15 amp आउटलेट से चार्ज किया जा सकेगा. ग्राहकों को होम चार्जिंग स्टेशन का भी ऑप्शन मिलेगा.

यादों में पुराना बजाज चेतक

बजाज टूव्हीलर ने चेतक का प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया था. चेतक स्कूटर पहली बार साल 1972 में लॉन्च हुआ था. पिछले कुछ सालों में बजाज का पूरा फोकस बाइक्स बनाने पर था. लेकिन अब एक बार फिर कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्कूटर की दुनिया में वापसी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »