पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार है. भारतीय जनता पार्टी जहां ऐतिहासिक जीत का दावा कर रही है जिसके संकेत तमाम एग्जिट पोल भी दे रहे हैं.वहीं तृणमूल कांग्रेस को दोबारा सत्ता में वापसी का भरोसा है. भारी मतदान ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है, अब देखना होगा कि जनता बदलाव चुनती है या मौजूदा नेतृत्व पर भरोसा बरकरार रखती है.