नई दिल्ली से सामने आई एक रिपोर्ट ने देश की राजनीतिक फंडिंग को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं. Association for Democratic Reforms की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में 161 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 20 हजार रुपये से ज्यादा के कुल चंदे की राशि 6,648.563 करोड़ रुपये रही, जो 11,343 दान के माध्यम से मिली. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party को मिला है. बीजेपी को अकेले 6,074.015 करोड़ रुपये 5,522 दान के जरिए प्राप्त हुए.