Vegetable Farming: ठंडे मौसम का भी नहीं पड़ेगा असर, नई तकनीकों से सब्जी की खेती पर बंपर सब्सिडी

हरियाणा सरकार विशेष अनुदान योजना के तहत किसानों को कई फसलों पर सब्सिडी देती है. इसी कड़ी में किसानों को सब्जियों की खेती पर भी अनुदान मिल रहा है. इस योजना के तहत बांस, लोहे के एंगल की स्टेकिंग, प्लास्टिक टनल या माइक्रो इरिगेशन के जरिए सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को ही लाभ दिया जाएगा.

Advertisement
Subsidy On vegetable farming Subsidy On vegetable farming

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें आर्थिक मदद देती है. इसके अलावा कई योजनाओं के माध्यम से भी किसानों को लाभान्वित किया जाता है. सरकार किसानों को सब्जियों की खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है. किसान सब्जियों की खेती कर कम लागत में भी मुनाफा हासिल कर सकते हैं. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार भी किसानों को नई तकनीकों के माध्यम से सब्जियों की खेती के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है.

Advertisement

विशेष अनुदान योजना के तहत सब्सिडी

हरियाणा सरकार विशेष अनुदान योजना के तहक किसानों को कई फसलों पर सब्सिडी देती है. इसी कड़ी में किसानों को सब्जियों की खेती पर भी अनुदान मिल रहा है. इस योजना के तहत बांस, लोहे के एंगल की स्टेकिंग, प्लास्टिक टनल या माइक्रो इरिगेशन के जरिए सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को ही लाभ दिया जाएगा.

ठंड में सब्जियों की फसल रहेगी सुरक्षित

बता दें ये सब नई तकनीक हैं. सब्जियों की फसल से बंपर पैदावार हासिल की जा सके इसके लिए इस्तेमाल किए जाने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही इन तकनीकों का इस्तेमाल करने से ठंड में सब्जियों की फसलों को बचाया जा सकता है. सब्जियां अगर खेतों में कम बर्बाद होंगी, तो निश्चित ही मुनाफा बढ़ेगा.

'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर जाकर करें आवेदन

Advertisement

आप भी सब्जियों की खेती के लिए अनुदान पाना चाहते हैं हरियाणा सरकार की 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर तुरंत जाकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद https://hortnet.gov.in/ पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए किसान जिले के नजदीकी कृषि कार्यालय पर विजिट करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement