Cow Farming: पशुपालकों के लिए खुशखबरी! इन गायों को घर लाने पर मिल रहे 20 हजार रुपये

Cow Farming: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार राज्य में देसी गायों के पालन को प्रोत्साहित कर रही है. हरयाणा, साहीवाल और बेलाही नस्ल की गायों को घर लाने पर खट्टर सरकार द्वारा 5,000 से 20,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.

Advertisement
Cow Farming Cow Farming

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

Cow Farming Subsidy: ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आय का सबसे बड़ा स्रोत साबित हो रहा है. गाय, भैंस और बकरी पालन कर किसान बढ़िया मुनाफा भी कमा रहें हैं. किसानों को डेयरी फार्मिंग में हाथ आजमाने के लिए सरकार हरसंभव मदद कर रही है है. दुग्ध व्यवसाय का स्टार्टअप शुरू करने के लिए किसानों को सब्सिडी और लोन संबंधी सुविधाएं भी दी जाती है.

Advertisement

इन गायों का पालन करने पर मिल रही है सब्सिडी

हरियाणा को कृषि प्रधान राज्यों की श्रेणी में गिना जाता है. इस राज्य के ग्रामीण बड़ी संख्या में खेती-किसानी के अलावा पशुपालन पर निर्भर हैं. गाय और भैंस पालन के माध्यम से किसान दुग्ध व्यवसाय से  जुड़कर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में देसी गायों के पालन को  प्रोत्साहित किया जा रहा है. हरयाणा, साहीवाल और बेलाही नस्ल की गायों घर लाने पर हरियाणा सरकार द्वारा 5,000 से 20,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.

मानी जाती हैं सबसे ज्यादा दूध देने वाली देसी गायें

बता दें कि हरयाणा, साहीवाल और बेलाही सबसे ज्यादा दूध देने वाली देसी गाय मानी जाती हैं. ये गायें एक दिन में 15 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं. बशर्ते इन गायों की देखभाल और उनके चारे की व्यवस्था सही से किया जाए तो इनका पालन किसानों के लिए मुनाफेदार साबित हो सकता है.

Advertisement

यहां करें आवेदन

इच्छुक किसान किसान गौसंवर्धन एवं संरक्षण कार्यक्रम के तहत इस योजना का लाभ लेने के लिये हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://pashudhanharyana.gov.in/schemes पर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान इस वेबसाइट पर विजिट भी कर सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement