धान की जगह खेतों में लगाएं कोई और फसल, सरकार खाते में भेजेगी 7 हजार रुपये

Subsidy For Not Sowing Paddy: फसल विविधिकरण योजना के तहत धान की खेती ना करने पर हरियाणा की सरकार प्रति एकड़ 7 हजार रुपये दे रही है. यह राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाकर आवेदन कर दें.

Advertisement
Subsidy For Not Sowing Paddy Subsidy For Not Sowing Paddy

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST
  • किसान 31 जुलाई तक करें आवेदन
  • दलहन- तिलहन की खेती पर भी सब्सिडी

Subsidy For Not Sowing Paddy: देश के कई राज्य इन दिनों लगातार कम होते भूजल स्तर से जूझ रहे हैं. इस स्थिति निपटने के लिए राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार इस साल धान की जगह खेतों में कोई और फसल लगाने वाले किसानों 7 हजार रुपये की सब्सि़डी दे रही हैं

किसानों को खाते में सीधे भेजे जाएंगे पैसे
बता दें सरकार ये राशि फसल विविधिकरण योजना के माध्यम से किसानों के खाते में भेजेगी. इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 7 हजार रुपये दिए जाएंगे. धान ना लगाकर खेतों को खाली रखने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा इस योजना के तहत उन किसानों को भी लाभ दिया जाएगा, जो पिछले साल इस योजना का लाभ ले चुके हैं. इच्छुक किसान 31 जुलाई तक आवेदन करके फसल विविधिकरण योजना का लाभ ले सकेंगे.

Advertisement

दलहन-तिलहन फसलों की खेती करने पर सब्सिडी
बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से बाजरे की खेती छोड़कर दलहन और तिलहन फसल की खेती करने के लिए यह अनुदान राशि दी जा रही है. सरकार द्वारा किसानों को मक्के की खेती ना करने पर 4 हजार रुपये प्रति एकड़ दे रही है. इसके अलावा सरकार की तरफ से धान की सीधी बिजाई पर भी किसानों को तीन हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं.

बता दें कि हरियाणा का एक बड़ा इलाका जल संकट से गुजर रहा है. भूजल संकट भी बढ़ते जा रहा है. हरियाणा सरकार इन्हीं सब स्थितियों से निपटने के लिए लगातार ऐसे कदम उठाने का प्रयास करते रही हैं.

यहां करें आवेदन
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर आवेदन की प्रकिया पूरी करनी होगी. आवेदन के बाद कृषि विभाग  की पुष्टि होने के बाद आपके खाते में योजना की राशि भेज दी जाएगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement