किसानों की आय में इजाफा हो इसके लिए तमाम योजनाए लॉन्च की जाती रही है. इनतक सही जानकारियां पहुंचे इसके लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते रहे हैं. कई सारे ऐसे ऐप भी लॉन्च किए गए हैं जिसकी मदद लेकर किसान फसल की बुवाई से लेकर कटाई और उसकी बिक्री तक की जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, सरकार की तरफ से किसानों की समस्याएं और शिकायतें सुलझाने के लिए टोल फ्री नंबर लॉन्च किए गए हैं.
खेती-किसानी के बारे में जानकारियों के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल
इसी कड़ी मे हरियाणा सरकार ने खेती से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 2117 जारी किया है. इस नंबर पर किसान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर खेती-किसानी से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
क्या आप जानते हैं?
हरियाणा के किसान खेती से जुड़ी जानकारी अथवा सहायता के लिए टॉल फ्री नंबर 1800 180 2117 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। pic.twitter.com/YfHiKiwTrd
ये जानकारी भी कर सकते हैं हासिल
किसी भी फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बिक्री करनी हो, भावांतर भरपाई योजना का फायदा लेना हो, प्राकृतिक आपदा आने पर मुआवजा लेना हो या फिर कृषि यंत्रों और बीज पर सब्सिडी लेनी है. किस योजना के लिए कहा रजिस्ट्रेशन कराना है. किस फसल की बुवाई कब करें खेती-किसानी से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप इस नंबर पर कॉल कर हासिल कर सकते हैं. इस नंबर के अलावा किसान राज्य सरकार की कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी विजिट कर जानकारियां हासिल कर सकते हैं.
aajtak.in