बिना ब्याज के किसान ले सकेंगे 3 लाख तक का लोन, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

किसान बागवानी फसलों की खेती में तेजी लाने के लिए पहल कर रही है. इससे किसानों को काफी ज्यादा मदद मिलेगी. इस पहल ले किसानों पर आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा. वह बिना ब्याज के लोन लेकर आसानी से खेती-किसानी से बढ़िया मुनाफा कमा सकेंगे.

Advertisement
Loan to farmers Loan to farmers

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

देश में लघू और सीमांत किसानों की संख्या काफी ज्यादा है. आमदनी का कोई तगड़ा स्रोत नहीं होने के चलते कई बार इन किसानों को खेती-किसानी के लिए कर्ज भी लेना पड़ता है. अब इन किसानों के फायदे के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने शानदार पहल शुरू की है. भूपेश बघेल सरकार जीरो परसेंट ब्याज पर किसानों को कम अवधि का लोन दे रही है.

Advertisement

किसानों को बिना ब्याज तीन लाख तक का लोन

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को ये लोन बागवानी फसलों की खेती करने पर दे रही है. किसानों को 3 लाख रुपये तक लोन लेने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा. किसान बागवानी फसलों की खेती में तेजी लाने के लिए इस तरह की पहल कर रही है. इससे किसानों को काफी ज्यादा मदद मिलेगी. वह साहूकारों के जाल से बच जाएंगे. साथ ही बैंकों से कर्ज लेने पर अतिरिक्त ब्याज के तौर पर अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने होंगे. इससे किसानों पर आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा.

राज्य में बड़े पैमाने पर होती है बागवानी फसलों की खेती

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर बागवानी फसलों की खेती होती है. भिंडी, परवल, गोभी, बंदगोभी, भाटा, करेला, कुंदरू, कटहल के उत्पादन के मामले में यह एक प्रमुख राज्य माना जाता है. इनकी खेती पर सब्सिडी भी मिलती है. वहीं, राज्य में फलदार पेड़ों की भी खेती बड़े स्तर पर प्रोत्साहित की जाती है. सरकार की तरफ से इसके लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है.

Advertisement

कई तरह से किसानों की सहायता करती है छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को अन्य मदों में भी सहायता राशि देती है. ग्रीनहाउस घर बनाना हो या फैन और पैड सिस्टम का निर्माण करना हो, इसके लिए किसानों को 4000 वर्ग मीटर की खेती के लिए सहायता राशि दी जाती है. साथ ही किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत भी आर्थिक मदद प्रदान किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement