इस राज्य में किसानों को क्यों मिल रहे प्रति हेक्टेयर 13500 रुपये? ये है बड़ी वजह

बता दें कि विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. जिन किसानों के लिए आय का साधन केवल खेती-किसानी है, उनके लिए भारी दिक्कतें खड़ी हो जाती है. फसल पर भारी नुकसान झेल चुके किसानों को इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 13500 रुपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है.

Advertisement
Krishi Input Subsidy Krishi Input Subsidy

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

साल 2022 में किसानों को कई प्राकृतिक आपदाओं से दो-चार होना पड़ा था. इन किसानों की फसलों को बारिश, सूखा, आंधी- तूफान और ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान झेलना पड़ा है. अब ऐसे किसानों को बिहार सरकार कृषि इनपुट सब्स‍िडी के तहत राहत प्रदान कर रही है. फसल पर भारी नुकसान झेल चुके किसानों को इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 13500 रुपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है.

Advertisement

कई किसानों के सामने जीवनयापन का संकट हो जाता है खड़ा

बता दें कि विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. जिन किसानों के लिए आय का साधन केवल खेती-किसानी है, उनके लिए भारी दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं. उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो जाता है. किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है. सरकार का दावा है कि इससे किसानों को हुए नुकसान की भरपाई थोड़ी बहुत की जा सकती है.

ऐसे किसान आवेदन के लिए हैं पात्र

अगर आप बिहार के किसान हैं तो इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आपके पास खेतों के कागजात होने चाहिए. कम से कम 2 हेक्टेयर भूमि वाले किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है. दस्तावेज के तौर पर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ जरूर रखें.

Advertisement

आवेदन का प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा. बिहार सरकार के कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किसान आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के लिए अधिक जानकारी हासिल करने के लिए किसान नजदीकी कृषि कार्यालय या फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement