PM Kisan Yojana: 8 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेगी गुड न्यूज! जारी हो सकती है 13वीं किस्त

PM Kisan Yojana Status: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त से बड़ी संख्या में लोगों का नाम लाभार्थी सूची से काटा जा सकता है. भूलेखों के सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया में फिर तेजी लाई गई है. 2 हजार रुपये की राशि से वंचित नहीं रहने के लिए जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें.

Advertisement
PM Kisan Yojana PM Kisan Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. किसानों को ये राशि तीन किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये करके खाते में ट्रांसफर की जाती है. ये राशि किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है. फिलहाल, किसानों के खाते में 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, किसानों के खाते में 13वीं किस्त की गुड न्यूज इसी हफ्ते आ सकती है. 

Advertisement

खाते में पहुंचेगी 13वीं किस्त? ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. यहां बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें ई-केवाईसी और लैंड डिटेल यहां पूरी भरी हुई है. अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लिजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी. वहीं, अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रूक सकती है.

लाभार्थी सूची से बड़ी संख्या में कट सकता है लोगों का नाम

लाभार्थी सूची से बड़ी संख्या में किसानों का नाम काटा जा सकता है. भूलेखों के सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते इस बार भी कई लाख लोगों को पीएम किसान योजना की राशि से वंचित रखा जा सकता है. बता दें कि 12वीं किस्त के दौरान कई लोगों का नाम लाभार्थी सूची से काटा गया था. अकेले उत्तर प्रदेश से 21 लाख लोगों को इस लिस्ट से हटाया गया था. अन्य राज्यों का भी यही हाल था.

Advertisement

यहां करें संपर्क

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement