PM Kisan Yojana: खत्म होने वाला है इंतजार! इतने दिनों में आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. इन पैसों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. 

Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi Yojana PM Kisan Samman Nidhi Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है. इसको लेकर हलचलें भी तेज गई हैं. भूलेख की सत्यापन की प्रकिया तेज हो गई है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अगले दो हफ्ते के अंतराल में किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की किस्त दिख सकती है.

सालाना भेजा जाता है 6 हजार रुपये

Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. इन पैसों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. फिलहाल 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को खाते में अब तक 11 किस्तें भेजी जा चुकी है.

ये लोग 12वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया था. सरकार ने ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त रखी थी, लेकिन अब इस समय सीमा को हटा लिया गया है. अब भी पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं की है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.

Advertisement

आवेदन का स्टेटस जानने का तरीका

अगर आप अपने आवेदन की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं.

लाभार्थियों की संख्या में आएगी कमी

बता दें कि इस बार पीएम सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आ सकती है. भूलेखों के सत्यापन के कार्य के दौरान कई किसान अपात्र पाए जा रहे हैं. इन किसानों का लाभार्थियों की सूची से नाम काटकर इनसे अब तक के सभी किस्तों की वसूली की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement