PM Kisan Yojana: खुशखबरी! हलचल हुई तेज, खाते में आने ही वाली है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त

PM Kisan Yojana Update: 12वीं किस्त के कभी भी जारी होने के संकेतों के बीच इसको लेकर हलचलें भी बढ़ गई हैं. भूलेखों के सत्यापन की प्रकिया को तेज कर दिया गया है. पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर लगातार बदलाव देखा जा रहा है. ई-केवाईसी कराने की समय सीमा को हटा दिया गया है.

Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi Yojana PM Kisan Samman Nidhi Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं. ये राशि 2-2 हजार रुपये की किस्त में हर चार महीने के अंतराल पर भेजी जाती है. फिलहाल किसानों 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को अब तक 11वीं किस्त भेजी जा चुकी हैं. किसान अब 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो सितंबर महीने के किसी भी तारीख को आ सकती है.

Advertisement

हलचलें हुईं तेज

12वीं किस्त के कभी भी जारी होने के संकेतों के बीच इसको लेकर हलचलें भी बढ़ गई है. भूलेखों के सत्यापन की प्रकिया को तेज कर दिया गया है. पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर लगातार बदलाव देखा जा रहा है. ई-केवाईसी कराने की समय सीमा को हटा दिया गया है. कृषि मंत्रालय भी ट्विटर पर लगातार पीएम किसान सम्मान निधि की योजना को लेकर अपडेट दे रहा है.

लाभार्थी सूची में देखें अपना नाम

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार पीएम किसान योजना को लेकर सरकार की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जल्द ही 2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में दिखाई दे देगी. हालांकि, कई किसान इस 12वीं किस्त को लेकर कंफ्यूज है. सत्यापन की वजह से लाभार्थियों की संख्या में कमी को देखते हुए अन्य किसानों के मन में इसको लेकर संदेह उत्पन्न हो गया है. किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम लाभार्थी सूची में देख सकते हैं.

Advertisement

ऐसे लोग 12वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई वह 12वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए केवाईसी करवाना अनिवार्य है. फिलहाल ई-केवाईसी कराने कराने का ऑप्शन अभी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है. 12वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसान इस प्रकिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें.

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

बता दें कि सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किए गए आवेदन की स्थिति जानने के लिए किसान 155261 पर कॉल कर सकते हैं और सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement