PM Kisan Yojana: इस वजह से आपके खाते में नहीं पहुंचती PM किसान योजना की राशि, जानें वजह

पीएम किसान योजना को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने पर आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement
PM Kisan Yojana PM Kisan Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है. ये राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर तीन-तीन किस्तों में भेजी जाती है. किसानों को 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. 13वीं किस्त अब जनवरी महीने के पहले सप्ताह में ट्रांसफर की जानी है.

Advertisement

अपात्र तो नहीं, चेक करें अपना नाम
बता दें कि इस योजना का रजिस्ट्रेशन करते वक्त अगर आपने गलत जानकारी भरी है तो भी इस योजना की राशि आपके खाते में नहीं पहुंचेगी. अगर आप पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं. यहां की वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर जरूर चेक कर लें.

>पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
>अब होम पेज पर राइट साइड में 'Farmers Corner' सेक्शन पर क्लिक करें.
>फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.
>अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें.
>डिटेल भरने के बाद 'Get Data' पर क्लिक करें.
>अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा.

Advertisement

यहां करें संपर्क
पीएम किसान योजना को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने पर आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है. यहां भी इस योजना से जुड़ी आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

बता दें कि ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराने वाले किसानों को पीएम किसान योजना की किस्त से वंचित रखा जाएगा. अगर आप 13वीं किस्त अपने खाते में चाहते हैं तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रकिया पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर पूरा कर लें. ऐसा नहीं करने वाले किसानों के खातें में इस योजना की राशि नहीं भेजी जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement