'जहां मेड़ वहीं पेड़'... MP सरकार इस तरह बढ़ा रही है बांस की खेती करने वाले किसानों की आय

बांस की फसल करीब 40 साल तक बांस देती रहती है. सरकार की तरफ से इस फसल के लिए सब्सिडी भी दी जाती है.  बांस उन कुछ उत्पादों में से एक है जिनकी निरंतर मांग बनी रहती है. कागज निर्माताओं के अलावा बांस का उपयोग कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है जो कपास की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं.

Advertisement
Bamboo Farming Bamboo Farming

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान बांस की खेती से अपना जीवनयापन कर रहे हैं. सरकार की तरफ से इस फसल के लिए सब्सिडी भी दी जाती है. कागज निर्माताओं के अलावा बांस का उपयोग कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है. इसलिए बांस की लकड़ियों की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है.

जहां मेड़ वहीं पेड़ के नारे से बांस का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार जहां मेड़ वहीं पेड़ के नारे से बांस का उत्पादन बढ़ाने का काम कर रही है. दरअसल, बांस की मदद से मध्य प्रदेश सरकार राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है. अगर बांस की मांग की बात करें तो ना सिर्फ गांव में लोग घर या फर्नीचर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. वहीं इससे सजावट के सामान, गिलास, लैंप जैसी तमाम चीजें भी बनती हैं.

बांस की खेती अत्यधिक ठंडी जगह पर नहीं की जाती. इसके लिए गर्म जलवायु परिस्थितियों की जरूरत होती है, लेकिन 15 डिग्री से नीचे का मौसम बांस के लिए उपयुक्त नहीं होता है.

कैसे करते हैं बांस की खेती 

बांस को बीज, कटिंग या राइज़ोम विधि से लगाया जा सकता है. इसकी खेती के लिए जमीन तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती है. बस इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी बहुत अधिक रेतीली नहीं होनी चाहिए. आप 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर इसकी रोपाई कर सकते हैं.

Advertisement

40 साल तक लगातार मिलेगा मुनाफा

प्रति हेक्टेयर इसके करीब 1,500 पौधे लगाए जा सकते हैं. इसकी फसल करीब 3 साल में तैयार हो जाती है और इस दौरान प्रति पौधे पर लगभग 250 रुपये का खर्च आता है. 1 हेक्टेयर से आपको करीब 3-3.5 लाख रुपये की कमाई होगी. इसकी खेती में सबसे अच्छी बात ये है कि बांस की फसल 40 साल तक चलती रहती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement