जल्लीकट्टू के सांडों को कैसे मिलती है फौलादी ताकत? जानें उनकी स्पेशल डाइट

दक्षिण भारत में जल्लीकट्टू सांडों की लड़ाई काफी मशहूर है. ये सांड फौलादी ताकत वाले होते हैं. इनका ख्याल स्पेशल डाइट प्लान के माध्यम से रखा जाता है. साथ ही इनकी कसरत का भी भरपूर ध्यान दिया जाता है. लंगनल्लूर, पालामेडु और अवनियापुरम में होने वाली जल्लीकट्टू की लड़ाई को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

Advertisement
Jallikattu Bulls Jallikattu Bulls

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

दक्षिण भारत में जल्लीकट्टू सांडों की लड़ाई होती है. इसे खेल का दर्जा दिया गया है. ये सांड बेहद ताकतवर होते हैं. सांडों की ये लड़ाई जल्लीकट्टू थाई के तमिल महीने में शुरू होती है (जनवरी में शुरू होता है और फरवरी में समाप्त होता है). यह 4 महीने लगातार चलता है. इसका आयोजन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होता है. हालांकि, अलंगनल्लूर, पालामेडु और अवनियापुरम में होने वाली जल्लीकट्टू की लड़ाई सबसे ज्यादा मशहूर है.

Advertisement

क्या होती है जल्लीकट्टू सांडों

आपके दिमाग में ये जरूर आया होगा कि इन ताकतवर जल्लीकट्टू सांडों की डाइट क्या होगी. किसान तक के मुताबिक इन सांडों का ख्याल खास तरीके से रखा जाता है. इन्हें हरी घास खिलाई जाती है. दिन में कई बार इन सांडों को बाल्टी भर राइस ब्रान यानी कि चावल की भूसी या चोकर खिलाया जाता है.

कपास के बीज और मकई से बने चारे का बड़ा पैकेट जल्लीकट्टू के सांडों को खिलाया जाता है. जल्लीकट्टू सांडों की देखभाल करने वाली महिला चरवाहा सुंदरवल्ली कहती हैं कि इन सांडों को फौलादी ताकत की जरूरत है. ऐसे में हम इन्हें पोषण से भरा खाना देते हैं. पहला भोजन सुबह 9.30 बजे दिया जाता है. इस दौरान चावल की भूसी की एक पूरी, बड़ी बाल्टी में भरे चोकर और घास का रोल दिया जाता है. ताजा घास और भरपूर पानी भी इन सांडों को दिया जाता है. ऐसा दिन भर में दो से तीन बार निश्चित समयांतराल पर किया जाता है. शाम का भोजन हल्का होता है और यह सुबह और दोपहर में दिए जाने वाले भोजन का एक 'अच्छा कॉम्बो' होता है.

Advertisement

जल्लीकट्टू सांडों के व्यायाम पर भी रखा जाता है नजर

किसान तक के मुतााबिक, सांडों की कसरत का भी भरपूर ध्यान दिया जाता है. इन्हें लंबी सैर पर ले जाया जाता है. ऐसा करने से इन्हें भूख ज्यादा लगती है. पोषणयुक्त भोजन के चलते इन सांडों में फिर फौलादी ताकत आती है. फिर ये मैदान में उतरकर अन्य सांडों के खिलाफ अपना जलवा दिखा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement