ऐसा करने पर किसानों के खाते पर भेजे जाएंगे 7 हजार रुपये, 31 जुलाई तक कर दें अप्लाई

हरियाणा में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. धान की अच्छी उपज के लिए, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. पानी नहीं मिलने के चलते फसलों के पैदावार में गिरावट आ सकती है. ऐसे में खट्टर सरकार ने धान की जगह अन्य फसलों की खेती करने पर 7 हजार रुपये देने का फैसला किया है.

Advertisement
Subsidy for not sowing paddy Subsidy for not sowing paddy

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

देश के अधिकतर राज्यों के लिए गिरता हुआ भूजल स्तर चिंता का विषय बना हुआ है. इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है जिसके चलते फसलों की पैदावार प्रभावित हुई है. हरियाणा भी उन्हीं राज्यों में से एक है, जहां भूजल स्तर अपने सबसे निचले स्तर पर है. हालांकि, खट्टर सरकार किसानों के लिए बढ़िया विकल्प लेकर सामने आई है. दरअसल, राज्य सरकार किसानों को मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की जगह अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रति एकड़ 7000 रुपये दे रही है. 

Advertisement

इन फसलों की खेती पर मिलेंगे प्रति एकड़ 7 हजार रुपये

हरियाणा सरकार की इस योजना के चलते एक तो भूजल गिरावट से बचा जा सकेगा. इसके अलावा कम पानी में होने वाली फसलों से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा. हरियाणा सरकार मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को धान की जगह मक्का, दालें, कपास, तिलहन, पोपलर, सब्जियां/बागवानी और सफेदा की फसलें उगाने पर प्रति एकड़ 7 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है. अगर आप हरियाणा के किसान हैं तो  राज्य के कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट http://fasal.haryana.gov.in  पर 31.07.2023 तक आवेदन कर सकते हैं. 

धान की सीधी बुवाई पर प्रति एकड़ 4 हजार रुपये

बता दें कि  हरियाणा में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. हम सब जानते है धान की अच्छी उपज के लिए, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. धान की फसल को सही समय पर पर्याप्त मात्रा में सिंचाई नहीं मिल पाने के कारण इसकी पैदावार में काफी गिरावट आ सकती है. किसानों को ज्यादा नुकसान न हो और पानी की भी खपत ना हो इसके लिए राज्य सरकार किसानों को धान की सीधी बुवाई करने पर प्रति एकड़ 4,000 रुपये दे रही है. इसके लिए भी किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार इस बुवाई के लिए उपयोग होने वाली मशीन पर भी बंपर सब्सिडी दे रही है.

Advertisement



 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement