scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: गरबा कर रहे पीएम मोदी जैसे दिखने वाले इस शख्स के वीडियो से चकमा खा गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को गरबा खेलते हुए दिखाया गया है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
यह नवरात्र में गरबा खेलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो है.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक एक्टर विकास महंते का है.

बीते महीने नवरात्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिये बताया था कि उन्होंने  के लिए एक गीत लिखा. और अब सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का गरबा डांस बताकर एक वीडियो काफी वायरल हो गया है. इसमें प्रधानमंत्री जैसा दिख रहा एक व्यक्ति कुछ महिलाओं के साथ गरबा करता नजर आ रहा है.

ऐसा कहा जा रहा है कि यह नवरात्र में गरबा खेलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो है. इस दावे के साथ यह वीडियो  और  पर काफी वायरल हो रहा है. कई लोग इस बात को सही मान रहे हैं, वहीं कुछ दुविधा में हैं कि कहीं यह मोदी का  वीडियो तो नहीं है. वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन  देखा जा सकता है.

आजतक ने अपनी जांच में पाया कि ये वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक एक्टर विकास महंते का है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के बारे में कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें इसे पीएम मोदी का बताया गया हो. अगर वाकई यह वीडियो मोदी का होता तो इसके बारे में तमाम खबरें छपी होतीं.

Advertisement

तो फिर कौन है यह व्यक्ति?

ट्विटर पर एक व्यक्ति ने इस वीडियो पर  किया है कि ये विकास महंते हैं, जो पीएम मोदी के जैसे देखने के कारण काफी प्रसिद्ध हैं. कमेंट में व्यक्ति ने विकास महंते की इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

इसकी मदद से हमें विकास की इंस्टाग्राम  भी मिल गई. प्रोफाइल पर हमें वायरल वीडियो तो नहीं मिला. लेकिन विकास ने 7 नवंबर, 2023 को एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें लंदन के दिवाली मेले में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था.

इस वीडियो में विकास उसी गरबा के मंच पर दिख रहे हैं जो वायरल वीडियो में नजर आ रहा है. उनके कपड़े भी वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ गरबा कर रहे व्यक्ति से मेल खा रहे हैं.

विकास की तस्वीरें और वीडियो देखने से यह कहा जा सकता है कि वो वाकई पीएम मोदी जैसे दिखते हैं. विकास, कपड़े भी पीएम मोदी के जैसे पहनते हैं.
 

विकास की प्रोफाइल पर उनकी पीआर  के बारे में भी बताया गया है. पुष्टि करने के लिए हमने उनकी पीआर टीम के सदस्य अतुल पारीक से बात की. अतुल ने हमें बताया कि वीडियो विकास महंते का ही है और लंदन का है. 4-5 नवंबर को विकास महंते वहीं थे. अतुल का कहना था कि उन्होंने कभी भी विकास की तस्वीर या वीडियो को नरेंद्र मोदी का बताकर शेयर नहीं किया. और ऐसा जो भी व्यक्ति कर रहा है, वो एकदम गलत है.

Advertisement

हमें लंदन में हुए इस इवेंट से जुड़ा एक  भी मिला. पोस्ट में बताया गया है कि "दिवाली शॉपिंग बाजार 2023" में नरेंद्र मोदी और सलमान खान के डुप्लीकेट शामिल होंगे. पड़ताल से ये बात साफ हो जाती है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति विकास महंते हैं, न कि खुद पीएम मोदी.


मुंबई के रहने वाले विकास के बारे में कई  छपी हैं. वो पहले बिजनेसमैन थे जो बाद में एक्टर बन गए. पीएम मोदी जैसे दिखने के कारण उन्हें एक अलग पहचान मिली. वह कुछ चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार भी कर  हैं. फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी उन्होंने पीएम मोदी के डुप्लीकेट के तौर पर एक कैमियो रोल किया था.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement