पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(POK) में जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकवादियों के सम्मान के लिए एक रैली आयोजित की. इस रैली में हमास के आतंकवादियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इस दौरान जैश के नेताओं द्वारा हमास की शैली में हमले की प्रेरणा देते गीत गाए गए. इस रैली में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकी इलियास कश्मीरी भी मौजूद था.