अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति को किया KISS, वीडियो हुआ वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मंगलवार को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करने पहुंचे थे. इस संबोधन को सुनने के लिए तमाम लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन और कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ भी शामिल थे. बाइडेन के संबोधन से पहले जिल बाइडेन हॉल में पहुंची और उन्होंने डग एम्हॉफ के पास जाकर उनके होठों पर किस किया. 

Advertisement
जिल बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति को किया किस जिल बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति को किया किस

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 08 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जिल बाइडेन कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ को किस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मंगलवार को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करने पहुंचे थे. इस संबोधन को सुनने के लिए तमाम लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन और कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ भी शामिल थे. बाइडेन के संबोधन से पहले जिल बाइडेन हॉल में पहुंची और उन्होंने डग एम्हॉफ के पास जाकर उनके होठों पर किस किया. 

 

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति के होठों पर किस किया. कभी सोचा भी नहीं था. एक अन्य यूजर ने भी पूछा, क्या जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति को किस किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, स्टेट ऑफ द यूनियन की 'सेक्सी' शुरुआत.

बाइडेन ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा?

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत खोने के बाद जो बाइडेन का यह पहला संबोधन था. इस दौरान बाइडेन ने कहा कि कोरोना और रूस के यूक्रेन पर हमले के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था ग्रोथ करने की अच्छी स्थिति में है. यह दुनिया के किसी भी देश से बेहतर है. 

बाइडेन ने इस दौरान चीन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'इस बात को लेकर हमें पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए कि चीन के साथ प्रतिस्पर्धा में हमारी जीत हम सबको एक करेगी. हम दुनिया भर में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन पिछले दो वर्षों में लोकतंत्र मजबूत हुआ है, कमजोर नहीं हुआ है. निरंकुशता दो सालों में कमजोर हुई है, मजबूत नहीं हुई. मुझे दुनिया के ऐसे एक नेता का नाम बता दीजिए जो राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह लेना चाहेगा. 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement