Advertisement

US-Israel-Iran War LIVE: ईरान-US जंग फिर शुरू? US नेवी ने पकड़ा तेहरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर भी संकट

aajtak.in | नई दिल्ली | 20 अप्रैल 2026, 8:34 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान के बीच शुरू होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने से पहले फेल होती दिख रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ पर बताया कि यूएस की नेवी ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने को कोशिश कर रहे एक ईरानी झांडे वाले कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया है. उधर, ईरान ने बोट ड्रोन से अमेरिकी नेवी पर पलटवार का दावा किया है.

अमेरिकी नेवी ने पकड़ा ईरानी कार्गो जहाज. (File photo: ITG)

US-Israel-Iran War LIVE News & Latest Updates: ईरान-अमेरिका के बीच फेल हुए पहले दौर की वार्ता के बाद युद्ध का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले एक कार्गो जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर कहा था.

वहीं, ईरान ने कार्गो जहाज को कब्जे में लिए जाने के बाद अमेरिकी सेना पर ड्रोन बोट से पलटवार करने का दावा किया है. इसके साथ ही इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता की जो खबरें घूम रही हैं, वो पूरी तरह झूठी और गलत हैं. ईरान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रचनात्मक वार्ता की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है.

ईरान ने अमेरिका द्वारा जारी की गई खबरों को प्रचार कैंपेन और आरोप लागने का खेल करार दिया, जिसका मकसद ईरान पर दबाव बनाना है.

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़े सभी लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहें...

8:34 AM (44 मिनट पहले)

ईरान-अमेरिका डील पर 'अपनों' को ही ऐतराज, यूरोपीय देशों ने ट्रंप की जल्दबाजी पर उठाए सवाल

Posted by :- Nitin

यूरोपीय देशों ने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि जल्दबाजी में किया गया कोई भी समझौता भविष्य में उल्टा पड़ सकता है. डिप्लोमेट्स ने चेतावनी दी है कि यूरेनियम एनरिचमेंट और प्रतिबंधों में छूट से जुड़े तकनीकी विवाद अभी भी अनसुलझे हैं. ईरान गारंटी चाहता है और यूरोप इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की मांग कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

8:31 AM (47 मिनट पहले)

Oil Price Surge: US-ईरान में फिर घमासान, होर्मुज पर टेंशन हाई, अचानक तेल की कीमतों में लगी आग

Posted by :- Nitin

अमेरिका-ईरान एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं. दोनों के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता अपनी शुरुआत से पहले ही विफल नजर आ रही है. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है और अमेरिका जहां अपने नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहे ईरानी जहाजों को कब्जे में ले रहा है, तो ईरान की ओर से अमेरिकी नेवी पर ड्रोन अटैक किए जाने की खबरें आ रही हैं. जंग और टेंशन फिर से बढ़ने का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 6 फीसदी से ज्यादा उछल गई, तो WTI Crude में भी करीब 7 फीसदी की तेजी आई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

8:06 AM (एक घंटा पहले)

उल्टा पड़ सकता है जल्दबाजी में किया गया अमेरिकी-ईरान समझौता, US सहयोगियों को सता रहा डर

Posted by :- Nitin

तेहरान के साथ बातचीत का पूर्व अनुभव रखने वाले राजनयिकों का कहना है कि यूरोपीय सहयोगी देशों को डर है कि अमेरिका की अनुभवहीन वार्ताकार टीम ईरान के साथ जल्दबाजी में, सुर्खियां बटोरने वाले एक ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर करने की कोशिश कर रही है जो गहरी समस्याओं को सुलझाने के बजाय और भी जटिल बना सकता है.

उन्हें चिंता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक राजनयिक जीत का दावा करने के लिए उत्सुक वाशिंगटन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों में राहत पर एक सतही समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है और फिर तकनीकी रूप से जटिल वार्ताओं में महीनों या सालों तक संघर्ष करना पड़ सकता है.

7:40 AM (एक घंटा पहले)

US-Iran War: नाकेबंदी को लेकर ईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव

Posted by :- Nitin

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों द्वारा एक ईरानी कार्गो जहाज पर गोलीबारी करके उसे जब्त करने के बाद, ईरानी सेना ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य जहाजों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए.  हालांकि, रिपोर्ट में हमलों के पैमाने, तैनात ड्रोनों की संख्या या अमेरिकी संपत्तियों को हुए किसी नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इन हमलों से इलाके में नाजुक सीजफायर के बीच तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव में और ज्यादा बढ़ गया है.

 

Advertisement
7:30 AM (एक घंटा पहले)

'जब तक नाकेबंदी रहेगी, मतभेद रहेगा...', US नेवी की नाकेबंदी पर पाकिस्तान में ईरानी राजदूत की प्रतिक्रिया

Posted by :- Nitin

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज को कब्जे में लिए जाने की घटना पर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक मतभेद बने रहेंगे.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'आप अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते नहीं रह सकते, नाकाबंदी को और सख्त नहीं कर सकते, ईरान को और युद्ध अपराधों की धमकी नहीं दे सकते, अनुचित मांगों पर अड़े नहीं रह सकते, बयानबाजी से काम नहीं चला सकते और 'कूटनीति' का दिखावा नहीं कर सकते. जब तक नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक मतभेद बने रहेंगे.'

 

7:16 AM (2 घंटे पहले)

Middle East Tensions: होर्मुज में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में उछाल

Posted by :- Nitin

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका-ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आ गया है. रविवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई. शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4% बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल हो गईं. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5% बढ़कर 96.25 डॉलर प्रति बैरल हो गई. रविवार की शुरुआती बढ़त ने शुक्रवार को हुई गिरावट के एक हिस्से की भरपाई कर दी, जब ईरान के विदेश मंत्री द्वारा वाणिज्यिक टैंकरों के लिए होर्मुज को फिर से खोलने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 9% से अधिक की गिरावट आई थी.

7:09 AM (2 घंटे पहले)

होर्मुज में नाकेबंदी को आंख दिखा रहा था ईरानी झंडे वाला जहाज, अमेरिकी नेवी ने कब्जे में लिया

Posted by :- Nitin

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले कार्गो (मालवाहक जहाज) को अपने कब्जे में लिया है. इस कार्गो ने होर्मुज के पास अमेरिकी नौसैनिक की नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान झंडे लगे इस कार्गो का नाम TOUSKA है. इस जहाज को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक यूएसएस स्प्रूएंस ने इंटरसेप्ट किया. यह जहाज नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था. ...और यह उनके (ईरान) लिए अच्छा नहीं रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर...