बाइडेन का बड़ा ऐलान- पेरिस एग्रीमेंट से बाहर आ गया ट्रंप प्रशासन, 77 दिन में हम वापस जुड़ेंगे

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की गिनती चल रही है. इस बीच जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आते ही पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट को वापस ज्वाइन करेगी.

Advertisement
जो बाइडेन (PTI) जो बाइडेन (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST
  • अमेरिका में जारी है वोटों की गिनती
  • बाइडेन का ऐलान- पेरिस एग्रीमेंट में वापस आएंगे

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और अब मुकाबला कांटे का हो चला है. इस बीच रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में बयानबाजी भी तेज हो गई है. राष्ट्रपति चुनाव में जीत के करीब पहुंचे जो बाइडेन ने इस बीच एक बड़ा ऐलान कर दिया है. बाइडेन का कहना है कि उनकी सरकार बनने पर अमेरिका वापस से पेरिस एग्रीमेंट में शामिल हो जाएगा.

आपको बता दें कि बुधवार को ही अमेरिका आधिकारिक रुप से पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप ने काफी पहले इसका ऐलान किया था और अब जाकर सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV


डेमोक्रेट्स की ओर से उम्मीदवार जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक रुप से पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट छोड़ दिया है. लेकिन ठीक 77 दिनों में बाइडेन प्रशासन इसे दोबारा से ज्वाइन करेगा’.


बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आरोप लगाया गया था कि क्लाइमेट चेंज के लिए सबसे अधिक धनराशि अमेरिका देता है, लेकिन क्लाइमेट को सबसे अधिक नुकसान भारत, चीन जैसे देश पहुंचाते हैं. ऐसे में उन्हें भी अमेरिका जितनी राशि देनी चाहिए, इतना कहने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस एग्रीमेंट से बाहर निकलने का ऐलान किया था. इस एग्रीमेंट पर बराक ओबामा प्रशासन ने साइन किए थे. 

गौरतलब है कि अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले गए, लेकिन बुधवार तक नतीजे साफ नहीं हो पाए. जबकि अमेरिका में इलेक्शन नाइट को ही तस्वीर साफ हो जाती है. लेकिन इस बार अधिकतर वोट मेल-इन के जरिए डाले गए हैं, यही कारण है कि वोटों की गिनती में वक्त लग रहा है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »