Kashmir-Tajikistan earthquake: तजाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी कांपी धरती

तजाकिस्तान में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है. 7 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 रही. भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दसहांबे से 341 किलोमीटर दूर रहा. इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

शुजा उल हक

  • श्रीनगर,
  • 16 जून 2020,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST

  • जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए झटके
  • लोग घरों से बाहर निकले, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है. बताया जा रहा है कि तजाकिस्तान समेत आस-पास के इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप आया. 7 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 रही. भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दसहांबे से 341 किलोमीटर दूर रहा. इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग घरों से बाहर निकल आएं. पिछले दिनों में कई बार जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 9 जून को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. बताया जा रहा है कि 9 जून को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 रही. भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 14 किलोमीटर नॉर्थ और गांदरबेल से साउथ-ईस्ट पर 7 किलोमीटर दूर रहा था.

गुजरात में भी भूकंप के झटके

गुजरात में सोमवार को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया था. कच्छ में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका मसहूस किया गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही. भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा. भूकंप के झटके के बाद लोग घर से बाहर आ गए.

Advertisement

इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के पास 10 किलोमीटर अंदर रहा है. इस भूकंप के बाद कच्छ के कई घरों में दरारें तक आ गईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement