'लोकतंत्र के इतिहास का शर्मनाक अध्याय', बांग्लादेश चुनाव के नतीजों पर बोलीं शेख हसीना

शेख हसीना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 12 फरवरी को बांग्लादेश की जनता ने जिस चुनाव प्रक्रिया को देखा, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा.

Advertisement
अपने बयान में शेख हसीना ने राजनीतिक बंदियों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. (File Photo- ITG) अपने बयान में शेख हसीना ने राजनीतिक बंदियों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के बाद राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला बोलते हुए इसे सुनियोजित और लोकतंत्र विरोधी करार दिया है. उन्होंने चुनाव को रद्द करने, अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के इस्तीफे और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है.

Advertisement

शेख हसीना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 12 फरवरी को बांग्लादेश की जनता ने जिस चुनाव प्रक्रिया को देखा, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनाव जनता की राय को सामने लाने के लिए नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर प्रशासनिक हस्तक्षेप और आंकड़ों में हेरफेर के जरिए सत्ता बनाए रखने का प्रयास था.

हसीना ने कहा कि वर्तमान अंतरिम प्रशासन के तहत आयोजित यह चुनाव एकतरफा और अवैध था, जिसने जनता के मतदान अधिकारों को छीन लिया.

18 करोड़ लोगों के अधिकार छिनने का आरोप

अवामी लीग प्रमुख ने दावा किया कि इस चुनाव से देश की लगभग 18 करोड़ आबादी के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जनता की सबसे बड़ी मांग अब यही है कि इस चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए. उन्होंने अंतरिम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा शासन लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं कर रहा और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहा है.

Advertisement

अपने बयान में शेख हसीना ने राजनीतिक बंदियों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और अन्य पेशेवर वर्गों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक वातावरण कमजोर हुआ है.

अवामी लीग पर प्रतिबंध हटाने की मांग

हसीना ने अपनी पार्टी की गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को भी अलोकतांत्रिक बताया. उन्होंने कहा कि अवामी लीग को चुनाव में भाग लेने से रोकना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है और इससे चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं. उन्होंने मांग की कि पार्टी पर लगाए गए सभी प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं ताकि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा समान रूप से हो सके.

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए एक तटस्थ केयरटेकर सरकार के तहत नए चुनाव कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि केवल निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव ही देश में राजनीतिक स्थिरता और जनता के भरोसे को बहाल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »