ट्रंप की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बताया 'सरल और ईमानदार' शख्स

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि ट्रंप उस तरह के शख्स हैं, जिस तरह के लोग मुझे पसंद हैं.

Advertisement
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि ट्रंप उस तरह के शख्स हैं, जिस तरह के लोग मुझे पसंद हैं. पुतिन ने कहा कि वह ट्रंप से कभी नहीं मिले लेकिन वह आश्वस्त हैं कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा. वह ट्रंप से मिलने के इच्छुक भी हैं.

Advertisement

पुतिन ने कहा कि मैं सवंवादाता को बताना चाहता हूं कि मुझे जिस तरह के लोग पसंद है. ट्रपं बिल्कुल वैसे ही है. वो सरल, सीधी बात करने वाले व्यक्ति है. हर चीजों को लेकर उनकी स्पष्ट एवं ईमानदार सोच है जो हो सकती है. उन्होंने कहा कि वो ट्रंप से मिलना चाहते है.

दोनों देशों के बीच स्थापित हों निजी एवं राजनीतिक संबंध
उन्होंने बताया कि ट्रंप और उनमें काफी चीजें मिलती-जुलती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह ट्रंप को पसंद करते हैं या नहीं यह जरूरी नहीं है. महत्वपूर्ण तो ये है कि दोनों देशों के बीच बेहतर हों. उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि यह संभव है या नहीं लेकिन हम जल्दी में नहीं है, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement