पाकिस्तान के कराची में संग्राम! जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे

पाकिस्तान के कराची में जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया है. ‘जीने दो कराची को’ अभियान के तहत सिंध असेंबली के बाहर प्रदर्शन किया गया। लेकिन जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर ‘रेड ज़ोन’ में प्रवेश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.

Advertisement
सिंध असेंबली की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्ती (Photo: ITG) सिंध असेंबली की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्ती (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

पाकिस्तान के सबसे प्रमुख शहरों में से एक कराची में शनिवार को सड़कों पर बवाल मच गया. जमात-ए-इस्लामी ने शहर की खराब सड़कों, ड्रेनेज की समस्या और बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर ‘जीने दो कराची को’ अभियान के तहत सिंध असेंबली के बाहर प्रदर्शन का आयोजन किया. पार्टी ने स्थानीय निकाय व्यवस्था को मजबूत करने और कराची के निवासियों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा की अपील की. हालांकि, प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज तक किया गया.

Advertisement

शनिवार को जब प्रदर्शनकारी सिंध असेंबली की ओर मार्च कर रहे थे, तो प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेड के पास माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने रेड जोन में घुसने की कोशिश की और पत्थरबाजी की, जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. इस दौरान कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और पार्टी के साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया गया.

झड़प के दौरान एक जमात कार्यकर्ता घायल हुआ जबकि कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. सिंध के सूचना मंत्री ने बताया कि प्रशासन ने पार्टी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन रेड जोन में प्रवेश न करने की चेतावनी भी दी गई थी. मंत्री ने यह भी कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!

जमात-ए-इस्लामी के कराची अध्यक्ष मुनीम जफर ने पुलिस की कार्रवाई को ग़लत ठहराया है. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदर्शनकारियों का मकसद कराची के लोगों के हक की आवाज उठाना था और पुलिस की कार्रवाई नक़ाबिल-ए-स्वीकार है. उन्होंने कहा कि प्रशासन से बातचीत की कोशिशों के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement