PAK में भारतीय उच्चायोग के रिहायशी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, वाजपेयी ने रखी थी नींव

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 5 जनवरी, 2004 को इस कॉम्प्लेक्स की नींव रखी थी. लेकिन उसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और काम शुरू नहीं हो पाया था.

Advertisement
उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने किया उद्घाटन उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने किया उद्घाटन

गीता मोहन

  • इस्लामाबाद,
  • 04 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दो अप्रैल को भारतीय उच्चायोग के रिहायशी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने किया. इस कॉम्प्लेक्स की नींव 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी. लेकिन इसका उद्घाटन अब जाकर हुआ है.

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 5 जनवरी, 2004 को इस कॉम्प्लेक्स की नींव रखी थी. लेकिन उसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और काम शुरू नहीं हो पाया था. 2009 में इसका काम शुरू हुआ और 2012 में जाकर पूरा हो पाया. लेकिन अब जाकर इसका उद्घाटन हुआ है. 

Advertisement

आपको बता दें कि अभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी हालात ठीक नहीं चल रहे हैं. हाल ही में उच्चायोग में अधिकारियों को लेकर दोनों देशों के बीच में तनाव है.

पाकिस्तान के NSA से मिले अजय बसरिया

अभी मंगलवार को ही भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जांजुआ से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद के बारे में भारत की चिंताओं को उनके समक्ष रखा. इसके अलावा दोनों देशों के बीच के तनाव को कम कर द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई.

इस्लामाबाद स्थित पाक एनएसए के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बसरिया ने जांजुआ से शिष्टाचार मुलाकात की और दोनों ने जम्मू-कश्मीर में हाल में खराब होते हालात सहित द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की.

Advertisement

आपको बता दें कि बीते रविवार को शोपियां में 11 आतंकी मारे गए थे, वहीं अनंतनाग में एक आतंकी ढेर किया गया था. इस ऑपरेशन में 3 जवान शहीद हुए थे. एनकाउंटर के बाद साउथ और सेंट्रल कश्मीर में काफी तनाव हुआ था. इस तनाव में 5 नागरिकों की मौत हुई थी, वहीं 50 से अधिक घायल हुए थे. जिसके बाद पाकिस्तान बिफरा हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement