पाकिस्तान की राजनीति में वापसी को तैयार परवेज मुशर्रफ, बनाया नया प्लान

पाकिस्तान  के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ अपने मुल्क की सक्रिय राजनीति में लौटने की योजना बना रहे हैं. उनकी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की महासचिव महरीन मलिक ने बताया कि मुशर्रफ 6 अक्टूबर को पार्टी के 9वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस्लामाबाद में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो) पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो)

हमजा आमिर

  • इस्लामाबाद,
  • 05 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

  • 6 अक्टूबर को मुशर्रफ राजनीति में वापसी का कर सकते हैं ऐलान
  • पाकिस्तानी कोर्ट पूर्व तानाशाह मुशर्रफ को घोषित कर चुकी है भगोड़ा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ राजनीति में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. वो 6 अक्टूबर को अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (APML) के स्थापना दिवस पर राजनीति में वापसी का ऐलान कर सकते हैं. इसके लिए ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने तैयारी कर रखी है.

Advertisement

ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने कहा कि अब परवेज मुशर्रफ का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और वो देश की राजनीति में लौटने की प्लानिंग कर रहे हैं. आपको बता दें कि 78 वर्षीय मुशर्रफ के खिलाफ पाकिस्तान की अदालत में राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है. वो दुर्लभ बीमारी का इलाज कराने के बहाने पाकिस्तान छोड़कर विदेश गए थे. इसके बाद से वो वापस नहीं लौटे.

इसके चलते पाकिस्तान की अदालत ने मुशर्रफ को भगोड़ा भी घोषित कर दिया है. फिलहाल मुशर्रफ दुबई में रह रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जरनल (रिटायर) परवेज मुशर्रफ 6 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दुबई से अपनी पार्टी के सदस्यों को संबोधित कर सकते हैं. साथ ही वो राजनीति में अपनी सक्रिय वापसी की घोषणा कर सकते हैं.

लंदन में 12 दिन तक इलाज कराकर दुबई लौटे मुशर्रफ

Advertisement

ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की महासचिव महरीन मलिक ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ ने पिछले महीने लंदन के एक अस्पताल में 12 दिन तक इलाज कराया था. अब वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और दुबई लौट आए हैं. मुशर्रफ ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की है.

डॉक्टरों की सलाह से राजनीति में वापसी करेंगे मुशर्रफ

महरीन ने कहा कि मुशर्रफ राजनीति में लौटने की योजना बना रहे हैं. वो डॉक्टरों की सलाह के बाद सक्रिय राजनीतिक में लौटने पर फैसला करेंगे. डॉक्टरों की एक टीम प्रतिदिन उनका इलाज कर रही है. महरीन ने बताया कि मुशर्रफ के निर्देश के बाद पार्टी समूचे पाकिस्तान में अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने जा रही है. वो 6 अक्टूबर को पार्टी के 9वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस्लामाबाद में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे.

क्यों पाकिस्तान नहीं जा रहे मुशर्रफ?

आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ साल 1999 से 2008 तक पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज रहे. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सरकार की शिकायत पर मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है. इससे बचने के लिए वो पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं.

पाकिस्तान की विशेष अदालत के कई बार तलब किए जाने के बावजूद मुशर्रफ ने दुर्लभ बीमारी का हवाला देते हुए हाजिर होने में असमर्थता जताई थी. इसके बाद पाकिस्तान की अदालत ने मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित कर दिया था. इस साल जून महीने में पाकिस्तान की अदालत ने कहा कि अब मुकदमा मुशर्रफ की गैरमौजूदगी में चलाया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »