हॉलीवुड की एक फिल्म में फिल्माए गए सीन की तरह तालिबानी आतंकी ने गलती से पहले ही आत्मघाती विस्फोट कर अपने ही आठ साथियों को मौत के घाट उतार दिया. इस विस्फोट में सभी आतंकी मारे गए जबकि कोई भी आम नागरिक हमले में हताहत नहीं हुआ है.
खबर है कि ये आतंकी मुल्ला वली के लिए काम करते थे. आतंकियों के इस समूह ने अफगानिस्तान के कुंदूज शहर पर जबरदस्त हमले की योजना बनाई थी. ब्रिटिश अखबार के मुताबिक के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि सभी जिहादियों ने आत्मघाती जैकेट पहनी हुई थी और एक सुनियोजित हमला करने की फिराक में थे.
कुंदूज पहुंचते वक्त गलती से एक ने अपना बम पहले ही फोड़ कर सभी साथी आतंकियों को भी अपने साथ मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि तालिबान शर्मिंदगी की वजह से अब तक इस मामले पर चुप है.
सबा नाज़